सुरमई अँखियों में - Surmayi Ankhiyon Mein (Yesudas, Sadma)

Movie/Album: सदमा (1983)
Music By: इल्लयराजा
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: येसुदास

सुरमई अँखियों में
नन्हाँ-मुन्ना एक सपना दे जा रे
निंदिया के उड़ते पाख़ी रे
अँखियों में आजा साथी रे

सच्चा कोई सपना दे जा
मुझको कोई अपना दे जा
अंजाना सा, मगर कुछ पहचाना सा
हल्का-फुल्का शबनमी, रेशम से भी रेशमी
सुरमई अँखियों में...

रात के रथ पर जाने वाले
नींद का रस बरसाने वाले
इतना कर दे कि मेरी आँखें भर दे
आँखों में बसता रहे, सपना ये हँसता रहे
सुरमई अँखियों में...

Komentar

Postingan populer dari blog ini

जो चाहते हो सो कहते हो - Jo Chahte Ho So Kehte Ho (Mehdi Hassan)

तुमको हमारी उमर लग जाए - Tumko Hamari Umar Lag Jaaye (Lata Mangeshkar, Ayee Milan Ki Bela)

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)