ज़िन्दगी में प्यार करना - Zindagi Mein Pyar Karna (Asha Bhosle, Phool Aur Patthar)

Movie/Album: फूल और पत्थर (1966)
Music By: रवि
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: आशा भोंसले

ज़िन्दगी में प्यार करना सीख ले
जिसको जीना हो मरना सीख ले

जीने वाले ज़िन्दगी का गम ना कर
आ मोहब्बत ही मोहब्बत है इधर
हमसे दिल में रंग भरना सीख ले
जिसको जीना हो मरना सीख ले
ज़िन्दगी में प्यार करना...

ज़ुल्फ़ कोई तुझपे जब लहराएगी
प्यार की मंज़िल तुझे मिल जाएगी
दिल की राहों से गुज़रना सीख ले
जिसको जीना हो मरना सीख ले
ज़िन्दगी में प्यार करना...

किस लिए खामोश है तू ऐ सनम
हुस्न के रंगीं इशारों की कसम
उस नज़र से बात करना सीख ले
जिसको जीना हो मरना सीख ले
ज़िन्दगी में प्यार करना...

Komentar

Postingan populer dari blog ini

जो चाहते हो सो कहते हो - Jo Chahte Ho So Kehte Ho (Mehdi Hassan)

तुमको हमारी उमर लग जाए - Tumko Hamari Umar Lag Jaaye (Lata Mangeshkar, Ayee Milan Ki Bela)

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)