मुसु मुसु हासी - Musu Musu Haasi (Shaan, Pyar Mein Kabhi Kabhi)

Movie/Album: प्यार में कभी कभी (1999)
Music By: विशाल शेखर
Lyrics By: विशाल ददलानी
Performed By: शान

मुसू मुसू हासी देओ मलाय लाय, मुसू मुसू हासी देओ
ज़रा मुस्कुरा दे, मुस्कुरा दे, ज़रा मुस्कुरा दे, ऐ ख़ुशी
ग़म बाँट ले तू अपने, हमसे तू ले हँसी
हो गये अब हम तेरे, तू हो गयी अपनी
मुसू मुसू हासी...

जवां दिल की राहों में, जैसे खिलती है कली
तेरे होंठों पे बसी, ऐसी हलकी सी हँसी
फिर क्यों छुप रही हो दिल की बातें तो बताओ
गुमसुम सी ना रहो तुम, अब जाना मुस्कुराओ
मुसू मुसू हासी...

माना हमसे हो गयी, इक छोटी सी ख़ता
हँस दो ना तुम ज़रा, दो ना हमको तुम सज़ा
तुम जो हँस पड़े तो, अब हम भी मुस्कुराये
आओ मिलके साथ गायें, दिल से दिल भी मिलायें
मुसू मुसू हासी...

Komentar

Postingan populer dari blog ini

जो चाहते हो सो कहते हो - Jo Chahte Ho So Kehte Ho (Mehdi Hassan)

तुमको हमारी उमर लग जाए - Tumko Hamari Umar Lag Jaaye (Lata Mangeshkar, Ayee Milan Ki Bela)

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)