जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल - Jaaun Kahan Bata Ae Dil (Mukesh, Chhoti Behen)

Movie/Album: छोटी बहन (1959)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: भारत व्यास
Performed By: मुकेश

जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल, दुनिया बड़ी है संगदिल
चाँदनी आई घर जलाने, सूझे ना कोई मंज़िल
जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल...

बनके टूटे यहाँ, आरज़ू के महल
ये ज़मीं, आसमाँ, भी गए हैं बदल
कहती है ज़िंदगी, इस जहां से निकल
जाऊं कहाँ बता ऐ दिल...

हाय इस पार तो, आँसुओं की डगर
जाने उस पार क्या, हो किसे है खबर
ठोकरें, खा रही, हर कदम पर नज़र
जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल...

Komentar

Postingan populer dari blog ini

जो चाहते हो सो कहते हो - Jo Chahte Ho So Kehte Ho (Mehdi Hassan)

तुमको हमारी उमर लग जाए - Tumko Hamari Umar Lag Jaaye (Lata Mangeshkar, Ayee Milan Ki Bela)

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)