समा है सुहाना सुहाना - Sama Hai Suhana Suhana (Kishore Kumar, Ghar Ghar Ki Kahani)

Movie/Album: घर घर की कहानी (1970)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: किशोर कुमार

समा है सुहाना सुहाना, नशे में जहां है
किसी को किसी की खबर ही कहाँ है
हर दिल में देखो, मोहब्बत जवां है

कह रही है नज़र, नज़र से अफ़साने
हो रहा है असर के जिसको दिल जाने
देखो ये दिल की अजब दास्ताँ है
नज़र बोलती है, दिल बेज़ुबां है
समां है सुहाना सुहाना...

हो गया है मिलन, दिलों का मस्ताना
हो गया है कोई किसी का दीवाना
जहाँ दिलरुबा है, दिल भी वहाँ है
जिसे प्यार कहिये, वही दरमियाँ है
समां है सुहाना सुहाना...

Komentar

Postingan populer dari blog ini

जो चाहते हो सो कहते हो - Jo Chahte Ho So Kehte Ho (Mehdi Hassan)

तुमको हमारी उमर लग जाए - Tumko Hamari Umar Lag Jaaye (Lata Mangeshkar, Ayee Milan Ki Bela)

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)