मोसे मेरा शाम रूठा - Mose Mora Shyam Rootha (Lata Mangeshkar, Johny Mera Naam)

Movie/Album: जॉनी मेरा नाम (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: लता मंगेशकर

मोसे मेरा श्याम रूठा
काहे मोरा भाग फूटा
काहे मैंने पाप ढोए
अंसुवन बीज बोए
छुप-छुप मीरा रोए
दर्द ना जाने कोए
मोसे मेरा श्याम...

मैं ना जानूं, तू ही जाने
जो भी करूँ मैं, मन ना माने
पीड़ा मन की तू जो न समझे
क्या समझेंगे लोग बेगाने
काँटों की सेज सोहे
छुप-छुप मीरा रोए...

विष का प्याला पीना पड़ा है
मरकर भी मोहे जीना पड़ा है
नैन मिलाए क्या गिरधर से
गिर गई जो अपनी ही नज़र से
रो-रो नैना खोए
छुप-छुप मीरा रोए...

Komentar

Postingan populer dari blog ini

जो चाहते हो सो कहते हो - Jo Chahte Ho So Kehte Ho (Mehdi Hassan)

तुमको हमारी उमर लग जाए - Tumko Hamari Umar Lag Jaaye (Lata Mangeshkar, Ayee Milan Ki Bela)

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)