चन्दन का पलना - Chandan Ka Palna (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)

Movie/Album: शबाब (1954)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

चन्दन का पलना, रेशम की डोरी
झूला झुलाऊँ निंदिया को तोरी
चन्दन का पलना...

सो जा तू ऐसे मोरी सजनिया
सजिया पे सोये जैसे दुल्हनिया
चन्दा का टीका माथे लगाऊँ
तारों की माला तुझको पिहनाऊँ
तोहे सुलाऊँ गा गा के लोरी
झूला झूलाऊँ निंदिया को तोरी
चन्दन का पलना...

ऊँचे गगन से कोई बुलाये
आई हैं परियां डोला सजाये
साजन से मिलने दूर चली जा
उड़के तू निंदिया फूर चली जा
चन्दा पुकारे आजा चकोरी
झूला झूलाऊँ निंदिया को तोरी
चन्दन का पलना...

Komentar

Postingan populer dari blog ini

जो चाहते हो सो कहते हो - Jo Chahte Ho So Kehte Ho (Mehdi Hassan)

तुमको हमारी उमर लग जाए - Tumko Hamari Umar Lag Jaaye (Lata Mangeshkar, Ayee Milan Ki Bela)

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)